Search

धनबाद : महिला ने पड़ोसी पर लगाया घर में घुसकर हमला व छेड़खानी करने का आरोप

Mahuda : महुदा थाना क्षेत्र के सिंगड़ा बस्ती निवासी अख्तर अंसारी की पत्नी शबीना परवीन ने अपने पड़ोसी मुर्शीद अंसारी पर घर में घुसकर हमला व छेड़खानी करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. शबीना ने 6 जून को महुदा थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. थाने में दिए आवेदन में शबीना ने कहा है कि सोमवार की शाम वह अपने घर में छोटे भाई अरमान अंसारी व सास से बातचीत कर रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाले मुर्शीद अंसारी, उसकी पत्नी हीना परवीन, मुर्शीद का साला शहाबुद्दीन अंसारी व साली गुड़िया परवीन अचानक उसके घर में घुस गए और लाठी, तलवार से उस पर हमला कर दिया. मुर्शीद ने उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली. उसके भाई अरमान को तलवार से वारकर घायल कर दिया. जब वह भाई को बचाने गई, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और सास को लाठी से मारकर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर उनलोगों को बचाया. घटना के बाद महुदा थाना पुलिस ने घायलों का इंज्यूरी रिपोर्ट बनाकर इलाज के लिए बाघमारा स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के मुर्शीद अंसारी ने भी अख्तर अंसारी व उसकी पत्नी शबीना परवीन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-encroachment-attempt-on-agyarkunds-fair-ground-tribals-protest/">धनबाद

: एग्यारकुंड के मेला मैदान पर अवैध कब्जा का प्रयास, आदिवासियों ने किया विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp