धनबाद:जहर खाने पर महिला को बीजीएच में कराया था भर्ती, हो गई मौत
Mahuda :महुदा (Mahuda) महुदा थाना क्षेत्र के काण्ड्रा बस्ती निवासी इब्राहिम खान की दूसरी पत्नी 33 वर्षीय जैबुन बीबी की मौत गुरुवार 9 फरवरी को बोकारो जनरल अस्तपताल में हो गयी. उसने तीन दिन पूर्व परिवारिक झगड़े में जहर खा लिया था. गुरूवार को देर हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौप दिया जाएगा. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन दिन पुर्व महिला के पति इब्राहिम खान ने पत्नी के साथ झगड़ा झंझट व मारपीट की थी. मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहर खा लिया था. उसकी तबीयत बिगड़ती देख आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे बीजीएच बोकारो में भर्ती कराया था. तीन दिन तक जिन्दगी और मौत के साथ लड़ने के बाद गुरुवार को वह जिंदगी की जंग हार गयी. मृतका का मायके तेतुलिया पंचायत निरसा के मुखिया कैलाश मोदी ने कहा कि 13 साल पूर्व समद खान की पुत्री का विवाह कांड्रा निवासी इब्राहिम खान के साथ हुआ था. तब से वह लगातार उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. इससे पहले इब्राहिम खान की शादी कतरास में हुई थी. उसे भी वह प्रताड़ित कर मार चुका है. मामला अब भी चल रहा है. यह दूसरी शादी थी. प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे हत्यारे को बख्शा नहीं जाए. इस्लाया शेख ब्रदर कमेटी में 19 गांव शामिल हैं. कमेटी के सदर अमान शेख ने बताया कि यह घटना काफी निंदनीय है. इस हत्यारे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. परिजन पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को महुदा थाना में मामला दर्ज कराने की तैयारी में हैं. मृतका अपने पीछे एक पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गयी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment