Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जनता दरबार में महिला ने लगाई पति के इलाज में मदद की गुहार

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने आमजनों की शिकायतें सुनी, निष्पादन के दिये निर्देश

Dhanbad: उपायुक्त वरुण रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर आम-जन की शिकायतों व समस्याओं को सुना. उन्होंने सभी मामलों के आवेदन संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन के लिए अग्रसारित किये. जनता दरबार में गोविंदपुर अंचल क्षेत्र से आई रेखा देवी ने अपने पति की गंभीर बीमारी के इलाज में मदद के लिए उपायुक्त को आवेदन सौंपा. बताया कि उनके पति महेश्वर रजवार गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. पिछले दो महीने से गांव में चंदा मांग कर पति का इलाज करा रही थी. लिवर में समस्या के कारण डॉक्टरों ने इलाज में बड़ी रकम के खर्च की बात कही है. महिला ने कहा है कि वह अत्यंत गरीब परिवार से है व इलाज का खर्च करने में असमर्थ है. उपायुक्त ने मामला सिविल सर्जन को हस्तांतरित करते हुए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहच इलाज करने का निर्देश दिया. मनियाडीह थाना क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता ने पीएम किसान योजना में प्रथम किस्त के बाद पैसा रुक जाने की शिकायत की. बताया कि पीएम किसान सम्मान योजना का पैसा अब तक मात्र एक बार ही उनके खाते में आया. उसके बाद की राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने उपायुक्त से पीएम किसान योजना से लाभ पहुंचाने का आग्रह किया. उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को निष्पादन का निर्देश दिया. बैंक मोड़ के एक शिकायतकर्ता ने सरकारी जमीन का पुनः अतिक्रमण करने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन सौंपा. गोविंदपुर अंचल अंतर्गत सुसनीलेवा मौजा नंबर 88, खाता नंबर 52, प्लॉट नंबर 1229 सरकारी जमीन है. उस पर सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक ने कार वाशिंग, मोटर रिपेयरिंग, दुकान, साई ग्लास एंड प्लाई के नाम से दुकान बनाकर भाड़ा पर लगा दिया है. उपायुक्त ने गोविंदपुर अंचल अधिकारी जांच कर करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित आवेदन आए. उपायुक्त ने सभी आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेज कर आवश्यक निर्देश दिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही