Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महिला ने पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए डीआइजी से लगाई गुहार

Jharia : झरिया (Jharia) जेलगोड़ा पोस्टऑफिस के निकट रहने वाले हराधन गोप के पुत्र अमर गोप के हत्यारों को सुदामडीह पुलिस पर बचाने का आरोप मृतक की मां राधा देवी ने लगाया है. उन्होंने डीआइजी बोकारो से मिलकर पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है. राधा देवी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सुदामडीह थाना के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगी. उन्होंने बताया कि उके पुत्र अमर गोप की हत्या हुई है. सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है. शिकायत में कहा है कि जेलगोड़ा भूली टाइप निवासी नील कमल सेन नामक युवक 9 नवंबर की संध्या में पुत्र को बर्थ डे पार्टी के नाम पर घर से बुलाकर ले गया था. नौ बजे रात्रि में दूसरे युवक से सूचना मिली कि पुत्र को छर्रा लगा है. इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हो गई. इस घटना में धीरज सिंह, उपेंद्र पांडेय, सोनू पांडेय (सभी चासनाला के) को आरोपी बनाया गया है. घटना के चार माह बाद भी सुदामडीह पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की. इससे सुदामडीह पुलिस की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगता है. उन्होंने डीआइजी से मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाये, ताकि मां के कलेजे को ठंडक पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही