Search

 
 
 

धनबाद: महिला ने मैथन डैम में कूद कर किया आत्महत्या का प्रयास , नाविकों ने बचाया

 

डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल में पड़ी है बेहोश, पुलिस कर रही छानबीन

Maithon : मैथन डैम में 28 जुलाई शुक्रवार के शाम करीब चार बजे 45 वर्षीय एक महिला ने कूदकर जान देने की कोशिश की. महिला को डूबते देख नाविक एवं सैलानी पहुंचे और उसे बचा लिया. उसे डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला बेहोश है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. होश में आने के बाद ही वह कहां की है और क्यों आत्महत्या करना चाहती थी, इन सवालों का उत्तर मिलेगा. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस पहुंची व सीआईएसएफ के अधिकारी भी पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन कर महिला की पहचान में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि डैम के एक नंबर बैरियर के पास नाव घाट के रास्ते महिला डैम के नीचे उतर गई. वहां मौजूद लोग व नाविक जब तक कुछ समझ पाते, वह डैम में कूद गई. बता दें कि दो सप्ताह पूर्व भी एक महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर मैथन डैम में कूदकर जान देने आयी थी. आसपास के लोगों को महिला पर शक हुआ तो पूछताछ की. उसने बताया कि घर में झगड़ा कर डैम में कूदने आयी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही