Search

 
 
 

धनबाद: सोशल मीडिया पर वायरल युवक को पीटती महिला ने बताई सच्चाई

 
Dhanbad /  सिंदरी (Sindri) इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुग्दा मंदिर के समीप महिला एक युवक की पिटाई करती नजर आ रही है. लगातार द्वारा जब इसकी पड़ताल की गई तो कई सारे राज खुलते गए. पता चला कि जिस युवक की महिला ने पिटाई की थी वह युवक बलियापुर का रहने वाला है और वह शादीशुदा है, जबकि पिटाई करने वाली महिला रांची निवासी है.

   फेसबुक पर नाम रखा था साहिल राज

सच्चाई जानने को लेकर लगातार ने जब उस महिला से दूरभाष पर संपर्क साधा तो जो बातें सामने आई वह बातें हैरान कर देने वाली थीं. महिला ने बताया कि वह एक सोशल वर्कर है. उनके पास बहुत पहले से इस लड़के की शिकायत आ रही थी कि वह अपना धर्म छिपाते हुए जालसाजी कर औरतों को गुलमोहर होटल ले जाकर उनके साथ गलत करता है. इसी बीच इस लड़के ने अपना धर्म छिपा कर उन्हें भी फेसबुक पर साहिल राज के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा. उन्होंने उसे पहचान लिया.

नाम बताया साहिल शर्मा, आधार में साहिल अंसारी

सच्चाई उजागर करने के उद्देश्य से उन्होंने उसका रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिया. युवक ने अपना नाम साहिल शर्मा बताया. फिर उन दोनों के बीच कभी कभार फोन पर बातें होने लगी. दोनों एक दूसरे से मिलने दुग्दा मंदिर पहुंचे. सच्चाई जानने के लिए लड़के से आधार कार्ड मांगा तो वह भागने लगा. शोर शराबा पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर आधार कार्ड देखा तो उस पर उसका नाम साहिल अंसारी था. सूचना मिलने पर दुग्दा पुलिस पहुंची और उसे थाना ले गई. फिर कुछ शर्तों के साथ बाउंड भरवा कर उसे छोड़ दिया गया.

  एसएसपी और थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

इससे पहले उसने फोन पर बताया कि मेरे चार मोबाइल के शोरूम हैं. इसके अलावा कोयले का कारोबार है. आप भी चाहें तो कोयले का कारोबार कर सकती हैं. इसमें अच्छी खासी कमाई है. उसने बताया कि कारोबार के लिए दिवाकर नामक स्टाफ द्वारा एसएसपी को प्रत्येक माह 10 लाख रुपए देना पड़ता है. इसके अलावा बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी को भी पैसे देने पड़ते हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:भौतिक">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-material-world-the-relationship-between-the-teacher-and-the-disciple-is-the-best-ashutosh-maharaj/">धनबाद:भौतिक

संसार में गुरु और शिष्य का संबंध सर्वोत्तम : आशुतोष महाराज [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही