Search

 
 
 

धनबाद : करंट से झुलसी महिला की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

 
Mahuda : महुदा थाना क्षेत्र की तारगा बस्ती निवासी रामचन्द्र रजवार की विवाहित पुत्री पूर्णिमा देवी की मंगलवार को इलाज के दौरान रांची के रिम्स में मौत हो गई. वह पिछले एक सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी. परिजनों के अनुसार, पूर्णिमा देवी पिछ्ले बुधवार को अपने मायके तारगा में बांस लेकर आ रही थी. तभी बांस हाई टेंशन बिजली तार से सट गया और बांस के साथ वह भी करंट की चपेट में आ कर झुलस गई. उसका शरीर 90 प्रतिशत तक जल गया. परिजन उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. पूर्णिमा देवी की करीब पांच साल पहले तोपचांची के खुरडीह निवासी दिनेश रजवार के साथ शादी हुई थ्. घटना से दो दिन पहले ही वह पति के साथ मायके आई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही