Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बिजली टावर पर चढ़ गई महिला, काफी मशक्कत के बाद उतारा गया

Maithan : मैथन (Maithan) पंचेत क्षेत्र के दामोदर नदी किनारे पावर ग्रिड के बिजली के टावर पर 9 फरवरी गुरुवार को महिला चढ़ गई. देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. खबर पाकर पंचेत पुलिस भी पहुंची और महिला को टावर से उतरने को कहा, लेकिन वह उतरने का नाम नहीं ले रही थी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस महिला को टावर से उतारने में सफल हुई. तब तक उसके परिजन भी वहां पहुंच गए. पुलिस ने महिला से पूछताछ कर परिजनों को सौंप दिया. महिला का नाम सुनीता मुर्मू बताया जाता है, जो नेपुरा लालडीह निवासी रिटायर्ड डीवीसी कर्मी रूपाई टुडू की बेटी है. पिता ने बताया कि वह जंगल में शौच के लिए गई थी. वह मानसिक रूप से बीमार है. अचानक वह बिजली के टावर पर चढ़ गई. उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले उसने रंजीत मूर्मू के साथ लव मैरिज की है. उसका एक पुत्र भी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही