Search

 
 
 

धनबाद:  भौरा के बड़बंगला में महिला ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भौरा ओपी थाना क्षेत्र के बड़बंगला में शनिवार 3 सितंबर को महिला शांति देवी ने घर में गमछे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. महिला का पति सुबह कमरे में गया तो पत्नी को फंदे से झूलता पाया. सूचना मिलने पर आस पास के लोग पंहुचे, फिर भौरा पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर कर जांच पड़ताल की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति राजेश कुमार गुपचुप बिक्रेता है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले शादी हुई थी. बच्चा नहीं होने से वह दुखी रहती थी. रात में उसने अपने पिता से बात की थी. पिता ने कहा था कि बच्चा नहीं हो रहा है तो क्या करोगी, फांसी लगा लो. तब से वह और तनाव में थी.  सुबह लगभग सात बजे फांसी लगाकर जान दे दी. यह भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-thanks-to-the-chief-minister-for-adding-thalassemia-to-the-list-of-serious-diseases/">धनबाद:

थैलीसीमिया को गंभीर बीमारी की सूची से जोड़ने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही