Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति को हिरासत में लिया

Dhanbad : आदर्श नगर के तेलीपाड़ा में एक महिला ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जाता है कि तेलीपाड़ा निवासी अनुपम घोष की पत्नी सुचित्रा घोष ने 12 सितंबर मंगलवार की रात फंदे से झूलकर जान दे दी. सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. खबर मिलने पर मृत महिला के मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की बहन सुलोचना का कहना है कि वर्ष 2018  में 18 फरवरी को उसकी बहन की शादी तेलीपाड़ा स्थित आदर्श नगर में हुई थी. परंतु पति अनुपम घोष शादी के चंद दिनों बाद ही उनकी बहन को प्रताड़ित करने लगा था. पति दहेज में 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था. शादी के बाद बच्चा नहीं होने पर भी ससुराल वाले आक्रोशित थे. उनकी बहन का पति अपने ससुर पार्वती शंकर दास की पुरुलिया स्थित बंद दुकान पर भी नजर रखे हुए था. वह अक्सर दुकान को अपने नाम कर देने का दबाव ससुराल वालों पर बना रहा था. सुलोचना ने बताया कि इन्हीं सब कारणों से उसकी बहन को मंगलवार की शाम ससुराल वालों ने मिलकर जान से मार दिया. हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति को हिरासत में ले लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही