Search

धनबाद: घरेलू विवाद में महिला ने पी ली कीटनाशक दवा, हालत नाजुक

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) निरसा के कालू बथान ओपी अंतर्गत बांध टांड़ की रहने वाली 42 वर्षीय सरिता देवी ने 16 मार्च गुरुवार को घरेलू विवाद में विष पी लिया. परिजनों को जब जानकारी हुई तो आनन फानन में महिला को उपस्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. वहां महिला का इलाज चल रहा है. डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सरिता देवी की अहले सुबह किसी बात पर अपने पति से कहा सुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि महिला आपा खो बैठी ओर घर में रखी कीटनाशक दवा पी गई. हालांकि विवाद किस बात पर हुआ, इसका खुलासा परिजनों ने नहीं किया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. महिला को होश आने के बाद उससे भी बयान लिया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp