Tetulmari : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र स्थित रंगुनी मल्लाह बस्ती की महिला की गुरुवार को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृत महिला की पहचान रंगुनी पंचायत की मल्लाह बस्ती में रहने वाले ऋषि सिंह उर्फ काजू की बहन रीमा देवी (30 वर्ष) के रूप में की गई. बताया गया क रीमा देवी अपने भाई की शादी के लिए खरीदारी करने भूली शक्ति मार्केट जा रही थी. इस दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गई. इस हादसे से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. [wpse_comments_template]
धनबाद : तेतुलमारी में रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत
Last Updated: Mar 28, 2024 12:00 AM (IST)