Search

 
 
 

धनबाद : अवैध कोयला खनन के दौरान मिट्टी से दबकर महिला की मौत !

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के नदी पार जोरिया के समीप चीनकोठी नीचे धौड़ा निवासी दारा रजवार की पत्नी कुसुम देवी (50 वर्ष) की अवैध कोयला खनन के दौरान मिट्टी से दबकर मौत होने की सूचना है. आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी हटाकर उसे निकाला. तब तक काफी देर हो चुकी थी. उसकी मौत हो गई थी. हालांकि परिजन मिट्टी से दबने की बात से इंकर कर रहे हैं. उनका कहना है कि वह काफी दिनों से बीमार थी, जिससे उसकी मौत हुई है. आनन-फानन में गुरुवार को दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. घनुडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार ने भी अवैध खनन में किसी प्रकार की घटना होने से इनकार किया है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-social-media-department-launched-paanch-ka-dum-campaign/">कांग्रेस

सोशल मीडिया विभाग ने लॉन्च किया पांच का दम कैंपेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही