Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर महिला की मौत

 
Dhanbad : नबाद-भूली ब्लॉक हाल्ट के बीच वासेपुर आरा मोड़ के निकट फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई. सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. खबर पाकर दोपहर में बैंकमोड़, भूली ओपी व धनबाद रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. भूली ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर चली गई. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला की उम्र 50 से 55 साल के आसपास बतायी जा रही है.  यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/10-cyber-criminals-arrested-from-jamtara-cheated-68-people-from-bihar-and-bengal/">जामताड़ा

से 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, बिहार व बंगाल के 68 लोगों से की है ठगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही