Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी में चूल्हा जलाते समय लगी आग से महिला की मौत

Sindri : सिंदरी (Sindri) के रांगामाटी स्थित एफसीआई आवास निवासी ठेला चालक सुरेश साव की 50 वर्षीय पत्नी लालती देवी की चूल्हे की आग से जलकर मौत हो गई. घटना 6 जून की रात की है. लालती देवी चूल्हा जला रही थी, तभी आग ने आंचल को पकड़ लिया. वह गंभीर रूप से जल गई. आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 7 जून को उसकी मौत हो गई. सुरेश साव की बहू ने बताया कि मंगलवार की रात उसकी सास और ससुर में झगड़ा हुआ था. इसके बाद ससुर सुरेश साव शौच के लिए बाहर चले गए. इसी दौरान सास लालती देवी चूल्हा जलाने गई, जिससे आग लग गई. उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. मृतका लालती देवी दो बेटे और एक बेटी है. बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे अलग रहते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/asi-of-dhanbad-womens-police-station-arrested-red-handed-taking-4-thousand-bribe/">धनबाद

महिला थाना का एएसआई 4 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही