Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा में इलाज के दौरान महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

 
Baghmara : बाघमारा थाना क्षेत्र के हरिणा में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक महिला की मौत हो गयी. गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को शव सड़क पर रखकर हरिणा-गोमो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. बताया जाता है कि महुदा के भक्तुडीह निवासी 36 वर्षीय रेखा देवी को पाइल्स की शिकायत थी. वह डॉ एनके मंडल से इलाज करवा रही थी. डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही थी. मंगलवार को इलाज के क्रम में रेखा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद डॉ एनके मंडल ने बेहतर इलाज के लिए तत्काल दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी और वहां से निकल गए. परिजन महिला को बेहोशी की हालत में दूसरे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इससे नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शव के साथ सड़क जाम कर दी. वे तत्काल डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर  रहे थे. पुलिस के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-foundation-stone-of-5-schemes-laid-in-bhooli-before-the-announcement-of-assembly-elections/">धनबाद

: विस चुनाव की घोषणा से पूर्व भूली में 5 योजनाओं का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही