Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पंचेत में कार की टक्कर से महिला की मौत

Advertisement
Advertisement
Nirsa : पंचेत ओपी थाना अंतर्गत बेनागोड़िया दुर्गामंदिर के समीप 23 अगस्त की शाम लगभग सात बजे ऑल्टो कार ने एक महिला को चपेट में ले लिया. इस कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार ऑल्टो कार पतलाबाड़ी से बलियापुर की ओर जा रही थी. ग्रामीणों के अनुसार कार में बैठे तीनों लोग शराब के नशे में थे. घटना के बाद दो लोग फरार हो गए, वहीं एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी. बाद में पंचेत ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और महिला को हिल हस्पताल ले गए. घायल कार सवार को भी हॉस्पिटल भेजा गया. पुलिस ऑल्टो कार को जब्त कर ओपी ले गई. बेनागोड़िया के भगतु महतो ने बताया की महिला का नाम रातूली महतो है. यह भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/giridih-dc-donated-blood/">डीसी

ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही