Katras : कतरास (Katras) थाना क्षेत्र के मालकेरा कटहल धौड़ा में शनिवार 11 मार्च को करंट की चपेट में आने से नेहा देवी नामक महिला की मौत मौक़े पर ही हो गई, जबकि डुग्गु नामक एक 5 वर्षीय बच्चा करंट से झुलस गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि महिला घर में लगे विद्युत् उपकरण की चपेट में आ गई. मौक़े पर ही उसकी मृत्यु हो गई जबकि बच्चा इस घटना में झुलस गया. उसे तत्काल परिजनों ने उठाकर निचितपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद वह सकुशल बताया जाता है. [wpse_comments_template]
धनबाद:कतरास में करंट से महिला की मौत, बच्चा झुलसा
Leave a Comment