Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बिजली का स्वीच ऑन करते ही महिला को लगा करंट, हो गई मौत

Advertisement
Advertisement

11 हजार वोल्ट का तार गिरने से मुहल्ले में मचा अफरा-तफरी

Jorapokhar: पाथरबंगला जामाडोबा निवासी असंगठित मजदूर धनंजय राम की 32 वर्षीय पत्नी मीरा देवी की मौत मंगलवार 1 अगस्त की सुबह बिजली करंट की चपेट में आकर हो गई. पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जामाडोबा आर एस फीडर सेंटर 200 केबी का ट्रांसफॉर्मर पोल लगा हुआ है. सुबह 4 बजे 11 हजार केबी का तार टूट कर गिर गया. [caption id="attachment_717403" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/shokakul-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> शोक में डूबे परिवार के लोग[/caption] तार टूटने की आवाज सुन कर कई लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गए. इसी बीच मीरा देवी ने नहाने के लिए बाथरूम गई. बाथरूम का बल्ब जलाने के लिए स्वीच ऑन किया तो करंट की चपेट में आ गई. उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. परिवार के लोगों ने बोर्रागढ़ पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने पंचनामा करा कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है. मृत महिला के ससुर श्याम सुंदर ने बताया कि सुबह 11 हजार का तार टूट कर गिरने के बाद पड़ोस के सभी लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गए. महिला के दो पुत्र मारुति, शिवम सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग रा कोई भी अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही