Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महिला ने लगाई फांसी, तालाब में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Dhanbad : सदर थाना क्षेत्र के न्यू बिशुनपुर स्थित कृष्णा भवन में बुधवार को एक 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अर्चना देवी की एक 6 साल की बेटी और 4 साल व 2 साल का बेटा है. बताया कि पति विश्वजीत साव टेंपू चलाता है और घर में एक राशन की दुकान भी है. सदर थाना के एएसआई नंदलाल राम ने बताया कि हत्या या  आत्महत्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्मार्टम के लिए भेजा जा रहा है. बुधवार 17 मई को ही पांडरपाला में 50 वर्षीय परवेज कुरेसी की मौत तालाब में डूबने से हो गई. स्थानीय लोगों ने कहना है कि वह बहुत ज्यादा शराब का सेवन करता था. लोगों ने बताया कि वह पांडरपाला कसाई महल्ले का रहने वाला था. पांडरपाला स्थित पंपू तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई. उसे 3 बेटी और 2 बेटा है. तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है. शव को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया. भूली ओपी प्रभारी रोशन बारा ने पूछने पर बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है. पता कर बताते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही