Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सौतेले बेटे से प्रताड़ित महिला ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बलियापुर थाना क्षेत्र की करमाटांड़ निवासी शोभा गोराई ने सौतेले पुत्र से प्रताड़ित होकर धनबाद के महिला थाना में गुहार लगाई है. महिला ने बताया कि 10 साल पहले स्वपन गोराई से शादी कर उनकी दूसरी पत्नी बनी. उन्हें पहली पत्नी से एक पुत्र है. पत्नी के देहांत के बाद मुझसे शादी की. 15 नवंबर 2022 को पति का देहांत हो गया. पति की मृत्यु के कुछ महीनों बाद सौतेले बेटे और बहू ने  प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. यहां तक कि खाना-पीना देना भी बंद कर दिया. कई प्रकार की यातनाएं दी. घर में रखा सारा सामान तथा पति का दिया हुआ धन भी छीन कर रख लिया. कुछ बोलने पर मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है. विगत 19 मार्च  को सौतेले बेटे एवं बहू ने मिलकर बुरी तरह से मारा पीटा व घर से जबरदस्ती बाहर निकाल दिया. अब वह मायके में वृद्ध पिता के साथ आश्रित बनकर रहने लगी, जबकि पूरी जिंदगी ससुराल करमाटांड़ में व्यतीत हुई. अब वह सौतेले बेटे एवं बहू की प्रताड़ना से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गई है. हालांकि पति द्वारा की गई जमा पूंजी व संपत्ति अब भी मौजूद है. इस संपत्ति पर सोतेला पुत्र विश्वनाथ गोराई ने पूरी तरह से कब्जे में लेकर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है. इन्हीं सब मामलों को लेकर मंगलवार को महिला थाना में सौतेले पुत्र विश्वनाथ गोराई एवं बहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही