Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में बाइक के धक्के से महिला घायल, गंभीर

 
Maithon : चिरकुंडा में तीन नंबर चढ़ाई के समीप 12 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. लोगों ने महिला को गंभीरावस्था में स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया. बताया गया कि लायकडीह निवासी यशोदा देवी चिरकुंडा से अपने घर लौट रही थी. चिरकुंडा तीन नंबर चढ़ाई के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर तीन युवक सवार थे. घटना के बाद बाइक की गति तेज कर भाग निकले. युवकों की तस्वीर  पास के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही