Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  तोपचांची विस्फोट कांड में जख्मी महिला की रांची रिम्स में हुई मौत

 Topchachi : तोपचांची (Topchachi )  तोपचांची गोमो मार्ग स्थित सब्जी मार्केट में विगत रविवार 8 जनवरी को विस्फोटक पदार्थ ले जा रहे बाइक में विस्फोट हो जाने से बाइक सवार सहित 6 महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. उन घायलों में रंगरीटांड निवासी सुशीला देवी का इलाज रांची रिम्स में हो रहा था. परंतु शनिवार 21 जनवरी को सुबह लगभग 8 बजे उनकी मौत हो गई. शाम 7:15 बजे शव तोपचांची चौक पहुंचा.   आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को खाट में रख कर मुआवजा की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया. दोनों तरफ गाड़ियों की लग गई. नेशनल हाईवे से सटा तोपचांची चौक व गोमो तोपचांची मार्ग पर भी जाम लग गया.

  दो छोटी छोटी बच्चियों के पालन-पोषण का उठा सवाल

बता दें कि सुशीला देवी की खुशी कुमारी (8)  व राखी कुमारी (6) दो छोटी छोटी बच्चियां हैं. पति आनंद महतो मजदूरी का काम करते हैं.. खुद सुशीला तोपचांची मार्केट में सब्जी बेच कर परिवार के भरन पोषण में पति का सहयोग कर रही थी. पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का तथा तोपचांची थाना प्रभारी ने कहा कि उनके स्तर से जो भी हो सकेगा, मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को बहुत जल्द पीएम आवास दिया जाएगा.

  बीडीओ व थाना प्रभारी ने दिया आर्थिक सहयोग

[caption id="attachment_533552" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/jam-truck-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> जाम से रोड पर लगी वाहनों की की लंबी कतार[/caption] घटनास्थल पर जमा ग्रामीण काफी आक्रोश दिखे. ग्रामीणों ने सही तरीके से इलाज नहीं होने का आरोप भी लगाया. कहा कि पीड़ित परिवार के की दोनों बच्चियों को पढ़ने-लिखने तथा भविष्य की जिम्मेदारी सरकार ले. सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण ही महिला की जान चली गई. लोग चंदा लेकर पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने के लिए रांची तक पहुंचे. परंतु क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौन रहे. तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी तथा प्रमुख आनंद महतो ने अंतिम संस्कार में अपनी तरफ से आर्थिक सहयोग किया.

 विधायक प्रतिनिधि ने भी दिया मदद का आश्वासन

विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद से बात हुई है. सरकार तथा अपने स्तर से जो भी होगा, मदद की   जाएगी. लातेहार में विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. कल पीड़ित परिवार से मिलेंगे. रांची में इलाज के दौरान विधायक पीड़ित से मिलने तथा जानकारी लेने पहुंचे थे. सदानंद महतो ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए. दोनों बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी भी सरकार ले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही