Search

 
 
 

धनबाद : पीतल का जेवर सोना समझ महिला की कर दी हत्या

 

बीसीसीएल कर्मी ज्ञानती देवी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी सुजीत गिरफ्तार

Putki : पुटकी के गोरखपुरिया कैंप में रहने वाली बीसीसीएल कर्मी ज्ञानती देवी की 22 जनवरी की रात हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पीतल के जेवरात को सोने का समझकर लूटपाट करने की नीयत से तीन अपराधियों ने लोहे के सरिया से वार कर ज्ञानती को मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस ने एक हाथ से अपंग आरोपी सुजीत कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया है. वारदात में प्रयुक्त सरिया, लूटे गए पीतल के जेवरात भी बरामद किए गए गए हैं. इस वारदात का खुलासा स्थानीय लड़का प्रिंस की हत्या में शामिल दोनों अपराधियों ने किया है. उक्त दोनों भी इस वारदात में शामिल थे. 11 साल के प्रिंस की हत्या कर अपने ही घर के आंगन के पीछे बोरे में भरकर फेंकने वाले रोहित से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की थी, तो उसने ज्ञानती की हत्या में भी अपनी संलिप्तता कबूल कर ली. बता दिया कि ज्ञानती खूब जेवर पहनती थी. इस कारण उन लोगों की नजर उस पर थी. वारदात का मुख्य आरोपी सुजीत कोयला चोरी का काम करता था,  जबकि रोहित और उसका एक नाबालिग साथी उक्त कोयले को पैक कर बेचने का काम करते थे. टीवी बनाने की बात कहकर रोहित ज्ञानती के घर में गया था. इसके बाद हाथ में रॉड लेकर सुजीत पहुंचा और पीछे से महिला के सिर पर वार कर दिया. इसके बाद उसके घर में व शरीर पर जो भी जेवरात मिले, उसे लेकर तीनों चलते बने. इसमें एकाध चांदी के जेवरात थे और बाकी पीतल के थे. सुजीत के मुताबिक ज्ञानती इन जेवरों को सोने का बताती थी. इस कारण ही वे लोग लालच में आए थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rats-have-eaten-away-19-kg-of-cannabis-and-9-kg-of-ganja-kept-in-the-warehouse-of-the-police-station/">धनबाद

: चूहे चट कर गए थाने के मालखाना में रखा 19 किलो भांग और 9 किलो गांजा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही