Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में इंदिरा चौक के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झरिया थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक के समीप 11 जुलाई सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक पीछे से धक्का मारा और फरार हो गया. ऑटो के धक्के से बाइक पर सवार चारों लोग जमीन पर आ गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन घायलों में  एक महिला की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया गया है कि विनोद रजक झरिया से बलियापुर के परसबानिया स्थित ससुराल जा रहा था. बाइक पर उसके अलावा पत्नी, एक बच्चा और सास भी सवार थी. अस्पताल में चचेरे भाई नागेन्द्र रजक ने बताया कि झरिया से परसबानिया जाने के दौरान इंदिरा चौक पर दुर्घटना हो गई. बाइक पर चार लोग सवार थे ,जिसे ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी. चारों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान विनोद रजक की पत्नी रूपा देवी की मौत हो गई. विनोद रजक, 1 बच्चा और उसकी सास घायल है, जिसका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. अस्पताल में चचेरे भाई ने कहा कि पुलिस ऑटो पर मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार करे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-sindri-jharia-demanded-power-gm-to-improve-the-system-also-warned/">धनबाद

: सिंदरी, झरिया के लोगों ने बिजली जीएम से की व्यवस्था सुधारने की मांग, चेतावनी भी दी [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही