Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नया बाजार में झुलसी महिला, ससुरालवालों पर जलाने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बैंक मोड थाना क्षेत्र के नया बाजार में महिला सोनी परवीन गंभीर रूप से जल गई. ससुराल वाले खुद आग लगाकर जलने की बात कह रहे हैं, जबकि मायके वालों ने महिला के भैंसुर और घर वालों पर जलाने का आरोप लगाया है. गंभीर रूप से जली महिला को पहले एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. महिला के भाई ने बैंक मोड़ थाना में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है.

 ससुरालवाले दो बच्चों को लेकर फरार

घटना मंगलवार 22 मार्च की बताई जा रही है. महिला के भाई वाहिद गद्दी ने 23 मार्च को बैंक मोड़ थाना में दहेज प्रताड़ना और जलाकर मारने के प्रयास का मामला दर्ज कराया है. इससे पहले मंगलवार को महिला ने फर्द बयान में भी जलाकर मारने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से ससुराल वाले सोनी के दोनों मासूम बच्चों को लेकर फरार हैं.

    ससुराल के लोग दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

महिला रांची हिंद पीढ़ी की रहने वाली है, जबकि ससुराल नया बाजार गद्दी मुहल्ला में है. खबर पाकर भाई वाहिद गद्दी धनबाद पंहुचा और बैंक मोड़ थाना में दहेज हत्या के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि पति मुरशिद ऑटो चालक है, जिससे उनकी बहन सोनी परवीन का निकाह वर्ष 2018 में हुआ था. उस समय लाखों रुपये दहेज देने के बाद भी ससुराल वालों की भूख नहीं मिटी. कुछ वर्षों से रेफ्रिजरेटर की मांग की जा रही थी. नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. ससुराल वाले सोनी को काली कह कर चिढ़ाने भी लगे. सोमवार 21 मार्च को बहन ने फोन किया. वह डरी सहमी लग रही थी. उसने बताया कि उसके भैसुर और जेठानी मारपीट कर रहे हैं.

   भैंसुर ने दिया धक्का तो चूल्हे में जा गिरी

भाई का कहना है कि मंगलवार 22 मार्च की शाम को करीब 4 बजे बहन को ससुरालवालों ने खूब मारा. वह खाना बनाने रूम के अंदर गई, तो उसके भैसुर ने उसे पीछे से धक्का मार दिया और वह चूल्हे में जा गिरी. वह जलती रही, मगर कोई बचाने नहीं गया. उसे बाद में पता चला कि बहन जल गई है और उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया है. शरीर अत्यधिक भाग जल जाने के कारण उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. वाहिद ने बताया कि लिखित शिकायत बैंक मोड़ थाना में दी गई है. बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने कार्रवाई का अश्वासन भी दिया है. थाना प्रभारी ने कहा है कि शिकायत मिली है. जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/passengers-caught-four-people-stealing-bags-at-dhanbad-railway-station/">धनबाद

रेलवे स्टेशन पर बैग चोरी करते चार लोगों को यात्रियों ने पकड़ा [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही