स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से भेजा अस्पताल, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
Topchachi: तोपचांची बाजार में गुरुवार 15 जून को को एक ही दिशा से आ रही बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर में महिला गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई. जख्मी महिला रीना देवी डुमरी थाना क्षेत्र की निवासी है व उसके पति का नाम चुनचुन महतो है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक (JH 10 V 1970) सवार युवक डुमरी की ओर से आ रहा था. तभी अचानक पीछे से आ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया. बाइक पर सवार महिला को गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस पर ज़ख्मी महिला को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि चालक कार ले कर भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment