Search

धनबाद : बाघमारा में महिला ने किया खुद को आग के हवाले, स्थिति नाज़ुक

सास और जेठानी से झगड़ा के बाद आवेश में उठाया कदम, एसएनएमएमसीएच में इलाज़रत
Dhanbad : बाघमारा थाना क्षेत्र के रथटांड की रहने वाली महिला बिंदु देवी ने मंगलवार 19 सितंबर की सुबह केरोसिन छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया. महिला गंभीर रुप से झुलस गई. परिजनों ने गंभीर रुप से घायल महिला को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज़ के लिए भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को महिला का उसकी सांस के साथ लड़ाई हो गई थी. जिसके बाद गुस्से में महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया. पति ने दीवार फांग कर महिला को आग से बचाया और उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे. पीड़ित महिला के पति छोटू विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह काम पर जाने के समय उनकी पत्नी का फोन आया और बताया कि सासू मां और भौजाई से उनकी बहस हो रही है और मुझे वापस आने के लिए कहा गया. जब मैं घर पहुंचा तो मेरी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद करके आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद दूसरे के छत को ज़रिये मैंने अभी पत्नी को बचाया और एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया जिसके बाद एंबुलेंस द्वारा पत्नी को एसएनएमएमसीएच लेकर आया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि महिला की स्थिति नाजुक है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-people-surrounded-putki-police-station-regarding-the-arrest-of-the-accused-in-the-knife-incident/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : चाकूबाज़ी की घटना के आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर लोगों ने कि पुटकी थाना का घेराव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp