Search

 
 
 

धनबाद : सहारा इंडिया कार्यालय में धरना पर बैठी महिला, पति के डेथ मैच्युरिटी का पैसा मांगा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सरायढेला स्थित सहारा इंडिया कार्यालय में एक महिला अपने पति के डेथ मैच्युरिटी के भुगतान की मांग करती हुई धरना पर बैठ गई. मंगलवार 11 अक्टूबर को सहारा इंडिया कार्यालय में महिला के धरना पर बैठते ही कंपनी के अधिकारियों-कर्मियों के बीच अफरातफरी मच गई. महिला को राशि का भुगतान अथवा कोई आश्वासन देने की बजाय अधिकारी उसे डांट फटकार लगाने में जुट गए. झरिया के भौरा पछियाबाद की पीड़िता सोना देवी ने बताया कि उनके पति भगवान राम के नाम पर सहारा इंडिया में सहारा गोल्ड डबल और सहारा ए सेलेक्ट नाम की दो डेथ मैच्युरिटी स्कीम वर्ष 2015 में शुरू की गई थी. वर्ष 2020 में भगवान राम की मृत्यु हो गयी. परिवार वालों ने डेथ मैच्युरिटी के लिए क्लेम किया. डेथ मैच्युरिटी की रकम 14 लाख रुपये होती है. जनवरी माह में कंपनी की ओर से दो लाख रुपये का भुगतान किया गया. शेष 12 लाख का भुगतान नहीं मिला है. महिला के धरना पर बैठने से कार्यालय के रीजनल मैनेजर विकास सिंह व सेक्टर मैनेजर आर के सिन्हा गुस्से में आ गए. उन्होंने पीड़ित महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उसे बंधक बनाने की कोशिश की. पीड़ित महिला के छोटे बेटे शुभम कुमार ने सरायढेला थाना में रीजनल मैनेजर विकास सिंह तथा सेक्टर मैनेजर आर के सिन्हा के खिलाफ लिखित शिकायत की है. हालांकि रीजनल मैनेजर विकास सिंह ने पूछे जाने पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sportsmen-and-artists-will-be-honored-on-the-death-anniversary-of-shaheed-manindra-nath-mandal/">धनबाद

: शहीद मणींद्र नाथ मंडल की पुण्यतिथि पर सम्मानित होंगे खिलाड़ी व कलाकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही