Search

 
 
 

धनबाद: बैंक मोड के मिठू रोड पर कुएं में मिला महिला का शव, नहीं हो सकी है पहचान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बैंक मोड थाना क्षेत्र के मिठू रोड स्थित एक कुएं में बुधवार 10 अगस्त को एक महिला का शव तैरता हुआ देखा गया. खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. सूचना मिलने पर बैंक मोड़ पुलिस पंहुची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय पार्षद राकेश राम ने बताया कि एक महिला जब पानी लेने कुएं पर गई तो कुछ अंदेशा हुआ. उसने आस पास के लोगों को बताया. गौर से देखने पर पानी में शव तैरता दिखा. शव के बदन पर लाल शर्ट है. लोगों का कहना था कि कचरा चुनने वाले सभी इधर ही रहते हैं. महिला-पुरुष मिल कर कचरा चुनते हैं और सभी सुलेशन का नशा भी करते हैं. अंदेशा है कि नशे में धुत होकर दो-तीन दिन पहले कुएं में गिरी होगी. बैंक मोड पुलिस ने कहा कि शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-tension-prevailed-over-stopping-tazia-procession-in-rakhitpur-both-factions-face-to-face/">धनबाद:

 रखितपुर में ताजिया जुलूस रोकने पर हुआ तनाव, दोनों गुट आमने-सामने [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही