Search

 
 
 

धनबाद: कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर लौटी बक्सर पुलिस

 
 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वासेपुर की महिला जैनूब की मौत विगत 4 अक्टूबर को बिहार के बक्सर स्थित उसकी ससुराल में हो गई थी. हालांकि शव को मायके वासेपुर लाकर दफनाया गया था. मृतका के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. उसी मामले में बक्सर अदालत के निर्देश पर वहां की पुलिस धनबाद पहुंची. धनबाद पुलिस के सहयोग से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शनिवार 22 अक्टूबर को वासेपुर शमसेर नगर में दफनाए गए शव को निकाला गया. एसएनएमएमसीएच में पोटमार्टम करा कर शव को फिर दफना दिया गया. रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर बक्सर पुलिस वापस लौट गई. पांच अलग अलग डब्बे में बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी जांच कराई जाएगी. ससुराल वालों ने विगत 4 अक्टूबर को जैनुब की सड़क दुर्घटना में मौत होने की बात बताई थी. महिला के शव को धनबाद लाया गया और वासेपुर शमशेर नगर कब्रिस्तान में दफना दिया गया. हालांकि जैनुब के भाई नुसरुल्ला कुरैशी को कुछ शक हुआ. जैनुब के बच्चे ने भी मामा को बताया कि उसकी अम्मी को जहर दिया गया था. 16 अक्टूबर को भाई ने बक्सर के नया भोजपुर थाना में मामला दर्ज कराया. भाई ने मीडिया को बताया कि 2010 में बहन की शादी हुई थी. कुछ दिन बाद ही उसे काफी परेशान किया जाने लगा. उसके पति नासिफ एजाज का किसी और महिला से संबंध था. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rats-eating-medicines-and-food-items-of-patients-in-the-wards-of-snmmch/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच के वार्डों में मरीजों की दवा व खाने के सामान चट कर जा रहे चूहे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही