Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महिला का अंतिम संस्कार रोका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Katras :  कतरास (Katras) लिलोरी मंदिर स्थित मुक्तिधाम में एक विवाहित महिला के अंतिम संस्कार के दौरान काफ़ी हंगामा मचा. हंगामे की सूचना पर कतरास थाना की पुलिस पहुंची व  शव को कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार मृतका रघुनाथपुर निवासी चंचल कुमार दसौंधी की पत्नी खुसनेहा देवी (उम्र 30) थी. पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर के मृत खुशनेहा देवी के मायके वालों ने कतरास पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मार डाला है. उसी के अधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी. मृतका के पति ने बताया कि वह चालक का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाकर जब वह रात्रि में अपने आवास आये तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. परंतु दरवाजा नहीं खुला. तब ऊपर के कमरे में  रहनेवाली उसकी भाभी दरवाजा खोलने के लिए आ रही थी तो उन्होंने देखा कि उसकी पत्नी फंदे से लटक रही है. पति ने बताया की आनन-फ़ानन में उसने पत्नी को नीचे उतारा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही