Search

 
 
 

धनबाद : महिला की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में

 
Dhanbad : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लाल बंगला के जियालगोड़ा कंगारू बस्ती में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी गोविंदपुर पुलिस को दी. मायके वालों ने आरोप लगाया है कि अष्टमी देवी के पति भरत मंडल पैसे को लेकर हमेशा उनकी बेटी पर दवाब बनाते थे. जबकि मायके वालों ने कई बार उनकी बात मान कर पैसे दिए हैं. अष्टमी देवी की 10 माह की एक बेटी भी है. महिला के पिता रंजीत मंडल गिरिडीह जिले के मतरूखा गांव के रहने वाले हैं. अष्टमी देवी की शादी 2022 में हुई थी. पिता रंजीत मंडल का कहना है कि उनकी बेटी अष्टमी देवी विकलांग थी. जो बोल पाने में असमर्थ थी. जबकि वह पढ़ने और लिखने जानती थी. पिता रंजीत मंडल पेशे से किसान हैं. हालांकि मृतक के पिता का यह भी कहना है कि उनकी बेटी के गले पर जख्म के निशान है. अष्टमी पति भरत मंडल ऑटो चालक है. स्थानीय लोगों की मानें तो मृत महिला के देवर शिबू मंडल पर आरोप है कि वह पैसे को लेकर महिला के पिता रंजीत और महिला अष्टमी देवी को जान से मारने की धमकी देता था. घटना के बाद गोविंदपुर पुलिस ने महिला के पति भरत मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : विनोद">https://lagatar.in/vinod-singh-is-not-a-candidate-of-india-alliance-from-koderma-lok-sabha-nizamuddin-ansari/">विनोद

सिंह कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार नहीं  : निजामुद्दीन अंसारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही