Search

 
 
 

धनबाद: महिलाओं व किशोरियों को बताए गए खुद व दूसरों को भी स्वस्थ रखने के गुर

 

आरोग्य भारती किशोरी विकास योजना के तहत चला जागरुकता अभियान

Nirsa : निरसा प्रखंड के डागांपाड़ा हरिजन टोला में आरोग्य भारती की ओर से महिला विकास को लेकर शुक्रवार 16 जून को बैठक हुई. बैठक में काफी संख्या में महिलाएं एवं किशोरी मौजूद थीं. बैठक में आरोग्य भारती महिला आयाम प्रांत प्रमुख रमा सिन्हा व धनबाद जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने महिलाओं एवं किशोरियों को उनके संपूर्ण विकास में जरूरी चीजों की जानकारी दी. रहन-सहन, खान-पान और दैनिक जीवन की कार्यशैली को सरल बनाने और सही ढंग से अपनाने की सलाह दी गई. बैठक में रामा सिन्हा ने आरोग्य भारती किशोरी विकास योजना के संबंध में बताया. सभी प्राकृतिक चीज़ों का व्यवहार करने व खुद स्वस्थ रह कर दूसरों को भी स्वस्थ रहने को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग तरह -तरह की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं. किशोरी विकास योजना का उद्देश्य दैनिक जीवन में रहन-सहन, खान-पान तथा प्राकृतिक चीजों का सही तरीके से व्यवहार करना है.  तभी सभी स्वस्थ रह सकेंगे व बीमारी विहीन जिंदगी मिलेगी. बैठक में महेश मिश्रा, विशाल कुमार, वंदना बाउरी, शर्मिला बाउरी, अंबिका बाउरी, अमावती बाउरी, आरती बाउरी सहित काफी संख्या में किशोरी व महिलाएं मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही