Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राजेंद्र सरोवर में दोल उत्सव पर महिलाओं व बच्चों ने बांधा समां

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पश्चिम बंगाल स्थित शांति निकेतन की तर्ज पर राजेंद्र सरोवर पार्क (बेकार बांध) में 26 फरवरी रविवार को चंदन स्टूडियो द्वारा पंचम वर्ष दोल उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बंगाली समुदाय के प्राचीन, पारंपरिक दोल उत्सव की संस्कृति को बचाए रखना एवं प्रचार प्रसार करना था. मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ शुकदेव भोई, उनकी पत्नी मनोरमा दास, बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल एम के रमैया, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं उनकी पत्नी वीणा अग्रवाल शामिल हुए. सभी अतिथियों का स्वागत पलाश फूल व दोल के गाने पर नृत्य करती महिलाओं एवं बच्चों ने किया.

    पलाश, गेंदाफूल व हर्बल गुलाल से खेली होली

उत्सव में लगभग 400 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. महिलाएं पीली साड़ी में पलाश, गेंदाफूल और हर्बल गुलाल से होली खेलती नजर आई. उत्सव में भाग लेने वाले सदस्यों के बीच लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया. ड्रॉ के प्रतिभागियों, नित्य विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं चंदन स्टूडियो के सदस्यों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया.

    डांस क्लासेज के बच्चों ने लिया भाग

कार्यक्रम में धनबाद के प्रतिष्ठित नृत्य विद्यालय, सांस्कृतिक शिक्षण केंद्र-सरायढेला, शोम्पा मुखर्जी डांस एकेडमी, गुरु सूर नृत्य संगम, श्रीजन्य डांस क्लास, सास्वती सेन डांस एकेडमी झरिया, नूपुर डांस एकेडमी जामाडोबा के बच्चों ने भाग लिया. मंच संचालन पंपा पाल ने किया. अंत में कुशन सेन गुप्ता दोल के गीत ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. चंदन पाल ने कहा कि होली के अवसर पर चंदन स्टूडियो के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब पेज पर बंगाली समुदाय की होली यानी "दोल उत्सव" का वीडियो रिलीज किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर आरती साव, संपा सरकार, संजय सेनगुप्ता, कंचन दे, अभिजीत राय, नूपुर, दीपा, संतोष सील, गौरव मोदक, दिलीप,संतोष दास, चंदन स्टूडियो के प्रोडक्शन टीम में राजकुमार सिंह, बृजेंद्र पांडे, राजा, सुभोजित घोषाल, हेमंत, छोटू साव, नीलकमल, शुभम व रमेश गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही