Search

 
 
 

धनबाद : महिलाएं अब किसी पर निर्भर नहीं, हर मामले में आत्मनिर्भर हैं- रवीन्द्र साहनी

 
Maithon : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को भारतीय संस्कृति मंच, मैथन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया. समारोह में डीनोबिली स्कूल मैथन की प्रिंसिपल शुक्ला चौधरी, डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल की उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संघमित्रा नंदी व डीवीसी लेफ्ट बैंक हाई स्कूल यूनिट-1 की प्रिंसिपल ऊषा पांडेय को शॉल ओढ़ाकर व मिठाई का पैकेट देकर सम्मानित किया गया. सांसद प्रतिनिधि रवीन्द्र साहनी ने कहा कि अब महिलाएं महिला किसी पर निर्भर नहीं हैं. बल्कि हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं. पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं. हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के आधार पर नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना चाहिए. यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं. हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में. कार्यक्रम में मंच के संयोजक डॉ. आर द्विवेदी, आरपी सिंह, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. विनय कुमार, डॉ. एसके सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, अशोक पाठक, डॉ. सुमोली गोस्वामी, डॉ. सबितेश मल्लिक, डॉ. स्वाति देव, डॉ. केरकेट्टा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-car-caught-fire-on-gt-road-liquor-was-kept-hidden-in-the-burner/">धनबाद

: जीटी रोड पर कार में लगी आग, बर्नेट में छिपाकर रखी गई थी शराब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही