Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कोयलांचल में सुरक्षित नहीं महिलाएं , मनचलों को पुलिस का भय नहीं

Rammurti Pathak Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. आये दिन महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़, जबरदस्ती व प्रताड़ना की खबरें आती रहती हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई नदारद है. मनचले सड़कों पर आवारागर्दी करते रहते हैं, स्कूल-कॉलेज जाती छात्राओं को छेड़ते हैं. इधर पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियों में बैठकर सिर्फ घूमती रहती है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई थी. महिला पुलिस ऐसी पेट्रोलिंग के जरिये मनचलों व लफंगों पर नजर रखती थी. मगर अभी उस तरह की पेट्रोलिंग बंद है और लफंगों का मनोबल सातवें आसमान पर है.

   महिलाओं की सुरक्षा का वादा फेल

बता दें कि पिंक पेट्रोलिंग की टीम सुबह से ही लफंगों की तलाश में घूमने लगती थी. टीम की ड्यूटी दिन में दस बजे से शाम तीन बजे तक होती थी. पिंक पेट्रोलिंग गाड़ी में एक महिला अधिकारी व दो सिपाही हर दिन भ्रमण करते रहते थे.  परंतु अचानक यह सब बंद हो गया और अब लगता है कि ऐसी कोई ड्यूटी कभी थी ही नहीं. क्योंकि गाड़ी खराब हो गई है. महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनके थाने की पुलिस तत्पर रहती है. उन्होंने कहा की पिंक पेट्रिंग गाड़ी खराब हो गई है.  दूसरी गाड़ी की मांग की गई है. कहा कि महिला पुलिस स्कूटी से पेट्रोलिंग कर रही है.

  महिला हेल्फ डेस्क के जरियें करें शिकायत

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई, जिससे पीड़िता को महिला थाना नहीं आना पड़े. वह अपने संबंधित थाने में महिला हेल्प डेस्क के जरिये शिकायत कर सकती हैं. हेल्प डेस्क महिला, युवती व बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. अपराध को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएंगे. हेल्प डेस्क के जरिये महिला हिंसा और उनसे जुड़े आपराधिक मामलों का निष्पादन कर न्याय दिया जाता है.

    महिला सुरक्षा की हालत ठीक नहीं : रमा सिन्हा

[caption id="attachment_587964" align="aligncenter" width="295"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/rama-sinha-295x300.jpeg"

alt="" width="295" height="300" /> समाजसेवी रमा सिन्हा[/caption] आरोग्य भारती महिला आयाम प्रमुख रमा सिन्हा का कहना है कि महिला सुरक्षा की स्थिति दिन व दिन बुरी होती जा रही है. राह चलते महिलाओं के साथ छिनतई तो आम बात हो गई है. सोशल मीडिया के जरिये लड़कियों को बहला फुसलाकर कर उन्हें ब्लैकमेलिंग, घरेलू हिंसा, प्रताड़ना, यौन शोषण के आदि मामलों के लिए महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराना आसान नहीं होता, पीड़ित महिलाओं के पसीने छूट जाते हैं. कई ऐसे मामले देखे हैं, जहां पुलिस सब कुछ जान कर भी सच्चाई को अनदेखा करती है. बेहाल महिलाओं की कहानी पुलिस की कार्यशैली का परिचय देती है.

  पुलिस एक्टिव नहीं, मनचले भी छुट्टा : सुमन अग्रवाल

[caption id="attachment_587966" align="aligncenter" width="217"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/suman-agrawal-217x300.jpeg"

alt="" width="217" height="300" /> पूर्व पार्षद सुमन अग्रवाल[/caption] झरिया वार्ड 36 की पूर्व पार्षद सुमन अग्रवाल ने पार्क में एक लड़की से छेड़छाड़ का जिक्र करते हुए घटना को निंदनीय बताया. कहा कि पुलिस एक्टिव नहीं है या मनचलों को पुलिस का भय नहीं है. तभी तो इस तरह की घटना घट रही है. झरिया पार्क में महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे सुबह शाम टहलने आते हैं. पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करते रहना चाहिए. साथ ही टोल फ्री नंम्बर पार्क के बोर्ड या दीवार पर अंकित करना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिला को फ़ौरन मदद मिल सके.

   महिलाओं की सजगता बहुत आवश्यक :  मधुमाला

[caption id="attachment_587968" align="aligncenter" width="256"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/madhumala-social-256x300.jpeg"

alt="" width="256" height="300" /> सामाजिक कार्यकर्त्ता मधुमाला[/caption] कतरास क्षेत्र की सामजिक कार्यकर्ता मधुमाला ने कहा कि लिलोरी मंदिर में गैंगरेप की घटना काफ़ी निंदनीय है. उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सजगता बहुत आवश्यक है. घर की बेटियां बाहर कहां आती जाती हैं, इसपर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि लिलोरी मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए. उन्होंने जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है.  केस 1 20 मार्च 2021 को दोस्तों के साथ कतरास स्थित पार्क घूमने गई युवती से 4 युवकों ने दुष्कर्म किया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया. कतरास के गजलीटांड़ से पड़ोसी युवक दोस्त के साथ लिलोरी मंदिर घूमने आई पंद्रह वर्षीय बालिका के साथ चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया था.  केस 2 झरिया चिल्ड्रेन पार्क में 17 मार्च शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वाक पर आई एक युवती से कुछ मनचलों ने छेड़खानी की. 17 वर्षीय युवती टेलीफोन एक्सचेंज के समीप पार्क में टहल रही थी. तभी पीछे से कुछ युवक उस पर फब्तियां कसने लगे. सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.  मगर पुलिस को आता देख सभी मनचले भाग खड़े हुए.  केस 3 विगत 22 मार्च को एलसी रोड स्थित मिश्रित भवन के पास चार युवकों के साथ एक लड़की को रात के 10.30 बजे मटरगश्ती करना महंगा पड़ गया. उन्हें रात में हवालात के चक्कर लगाने पड़े. हालांकि देर रात सभी के स्वजनों को बुलाकर बांड भरवा उन्हें छोड़ दिया गया. दरअसल, भूली के रहने वाले सुधांशु, राजा तौफीक, हर्ष, व विक्की एक ही युवती के साथ मिश्रित भवन के बाहर बैठकर अनर्गल हरकत कर रहे थे युवकों के एक ग्रुप ने उन्हें देख लिया. उन लोगों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी. लड़की के साथ मौजूद युवकों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची व मामले को शांत कराया तथा थाने लाकर बॉन्ड भरवाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही