Lagatar Correspondent Mahuda (Dhanbad): रांची-धनबाद फोर लेन पर महुदा के भुरूंगिया के पास जल जमाव से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोग नाराज हैं. नाराज लोगों ने सोमवार को भुरूंगिया के पास ईंटा-पत्थर डालकर सड़क जाम किया. भुरूंगिया भुइयां धौड़ा की महिलाओं ने सड़क जाम कर जम जमाव से निजात की मांग की. सूचना मिलने पर महुदा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को आता देख महिलाएं वहां से हट गई. पुलिस ने सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर को हटाया. इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरु हुआ. सड़क जाम करने वाली महिलाओं का कहना है कि बरसात में रोड का पानी सड़क के रास्ते से सीधे उनके घरों में घुस जाता है. रोड के किनारे नाली नहीं बनने के कारण इस तरह की समस्या हो रही है. इसलिए मजबूरन हम महिलाओं को सड़क जाम करना पड़ा. महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क निर्माण करने वाली कंपनी अविलंब सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराए नहीं तो हम उग्र आंदोलन करें.
धनबादः जलजमाव को लेकर महिलाओं ने किया रांची-धनबाद रोड जाम
Last Updated: Jun 03, 2024 12:00 AM (IST)