Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बांग्ला नववर्ष के स्वागत में महिलाओं ने नृत्य कर मोहा मन

Dhanbad : बंग्ला नववर्ष 1430 के स्वागत में बंगाली कल्याण समिति ने 16 अप्रैल को अनोखा कार्यक्रम का आयोजन किया.समिति के लोगों ने भव्य प्रभातफेरी निकाली. पारंपरिक वेश-भूषा में 500 से अधिक महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. प्रभातफेरी जेसी मल्लिक रोड से दुर्गा मंदिर, पार्क मार्केट, हीरापुर हटिया होते हुए हरी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक  राज सिन्हा शामिल हुए. उन्होंने बंगाली कल्याण समिति को नववर्ष की सुभेच्छा देते हुए समिति के कार्यक्रम की प्रशंसा की. बंगाली कल्याण समिति के सदस्य तन्मय दास बताया कि प्रभातफेरी को बड़ी ही खूबसूरती से बंगला गीत और नृत्य से सजाया गया. इसमें धनबाद के संगीत शिल्पी इंद्रजीत चटर्जी, अरुण बनर्जी,  श्याम बनर्जी आदि शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही