Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुड़माली भाखि-चारि जागरण में महिलाओं ने किया नृत्य

Advertisement
Advertisement

तोपचांची के रामाकुंडा में हुआ आयोजन

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड की रामाकुंडा पंचायत में कुड़मी समाज के लोगों कुड़मालि भाखि-चारि जागरण ‘जडु़आहि’ का आयोजन किया. इसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. लोगों ने जाहेरथान पहुंच कर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की. समाज की महिलाओं ने व बच्चों ने झूमर गीत पर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया.
कुड़मी समाज के परशुराम महतो ने कहा कि कुडमी समाज में बारह महीना में 13 पर्व आते हैं. परन्तु समाज के सभी लोगों को इसकी जानकारी नहीं है. आधुनिकता की दौड़ में लोग अपनी संस्कृति को नहीं समझ पा रहे हैं. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी सभ्यता-संस्कृति के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया. मौके पर महावीर महतो, सुरेश महतो, विनोद बिहारी महतो, हेमलाल महतो, बाबूलाल महतो, नन्दलाल महतो, गिरधारी महतो, वकील महतो, बबीता कुमारी, मालती देवी, कुन्ती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही