Search

 
 
 

धनबाद : भूली में रक्तदान करने वाली महिलाएं सम्मानित

 

ब्लड डोनर ग्रुप व रोटी बैंक यूथ क्लब ने बी ब्लॉक में किया समारोह का आयोजन

Bhuli : भूली ब्लड डोनर ग्रुप व रोटी बैंक यूथ क्लब ने 23 जुलाई को बी ब्लॉक विवाह भवन में आयोजित समारोह में रक्तदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, पूर्व पार्षद अशोक यादव, पार्षद अशोक पाल ने महिला रक्तदाताओं को मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र प्रदान किया. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि महिलाएं रक्तदान के क्षेत्र में आगे आकर समाज को नई दिशा दे रही हैं. रागिनी सिंह ने रक्तदान करने वाली महिलाओं के प्रति आभार जताया. समारोह में विवेकानंद अस्पताल दुर्गापुर की डॉक्टर इशिता की टीम ने हेल्थ चेकअप कैंप लगाया. मौके पर 27 लोगों ने रक्तदान भी किया. समारोह का संचालन विष्णु सिंह ने किया. आयोजन में भूली ब्लड डोनर ग्रुप के रवि भूषण सिंह, रोटी बैंक यूथ क्लब के रवि शेखर, ऋषभ राज कश्यप, संतोष सिंह, गुड्डू पांडे, मनोज, बिजली, रामाशंकर, आनंद झा, गुलशन,  पप्पू सिंह, रणविजय, संजय सिंह, मनोज विश्वकर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mavi-bhitia-kasturba-gandhi-bagsuma-and-mahendra-plus-two-high-school-winners-in-football/">धनबाद

: फुटबॉल में मवि भीतिया, कस्तूरबा गांधी बागसुमा व महेंद्र प्लस टू हाईस्कूल विजेता  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही