Search

 
 
 

धनबाद : करम महोत्सव में महिलाओं ने आकर्षक नृत्य से मोहा मन

 
Nirsa : धनबाद जिले के कलियासोल में 5 सितंबर को करम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड स्तरीय समारोह बेनागड़िया फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें बेनागड़िया, बड़बाड़ी, लेदाहड़िया, पतलाबाड़ी, केथारडीह, लखीपुर, सावलापुर, दहीबाड़ी, बंदा, चांच व आसपास के गांवों से 27 करम दलों ने भाग लिया. विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं व युवतियों ने जावा गीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. बेनागड़िया करम अखाड़ा की ओर से सभी जावा नृत्य दलों को पुरस्कृत किया गया. भक्तु महतो ने कहा कि यह पर्व भाइयों की लम्बी उम्र के लिए बहनें करती हैं. मौके पर सोमनाथ महतो, त्रिपुरा महतो, मिठू महतो, बलाई महतो, किशोर महतो, नगेन महतो, नबो कुमार महतो, हेमंतो महतो, नितेश महतो, शशि महतो, मेघू महतो, गिरिधारी महतो, विदेशी महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-86-of-complaints-have-been-resolved-through-e-samadhan-portal-dc/">धनबाद

: ई-समाधान पोर्टल से 86% शिकायतों का हुआ निष्पादन- डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही