Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी में विद्यापति परिषद के सावन महोत्सव में महिलाओं ने की मस्ती

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) विद्यापति परिषद सिंदरी में रविवार 7 अगस्त को नीलम ठाकुर के नेतृत्व में मैथिल समाज की महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मिली मिश्रा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत परिषद प्रांगण में स्थापित विद्यापति एवं माता जानकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई. महोत्सव में म्यूजिकल चेयर, अंत्याक्षरी, नृत्य गीत एवं शिव भजन के जरिये महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया. प्रतियोगिता की प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. मिली मिश्रा सहित महिलाओं ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बधाई दी. सभी ने एक सुर में कहा कि अब समय आ गया है कि देश के विकास के लिए महिलाओं को भी पुरुषों के संग कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए. महोत्सव में रंजना शर्मा, संभा देवी, प्रियंका, मनोरमा झा, लक्ष्मी झा, सरोज झा, पूजा झा, नीलम ठाकुर, शैलजा ठाकुर, रंजीता ठाकुर, विनीता ठाकुर, रश्मि ठाकुर, जूही झा, रंजू झा, गीता झा, श्वेता झा, अनामिका झा, सीमा झा, सुजाता झा, अंतरा झा, आकांक्षा झा आदि मौजूद थी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-treatment-of-patients-related-to-ayushman-could-not-start-in-sadar-hospital/">धनबाद:

 सदर अस्पताल में नहीं शुरू हो सका आयुष्मान से जुड़े मरीजों का इलाज [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही