Search

 
 
 

धनबाद : जरूरतमंद मरीजों के लिए इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने किया रक्तदान

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद के इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने बुधवार 6 जुलाई को एसएनएमएमसीएच में शिविर लगाकर रक्‍तदान में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया. सभी का एक ही उद्देश्‍य था खून के अभाव में किसी जरूरतमंद मरीज की जान नहीं जाये. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में 145 यूनिट खून जमा करने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें कि एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक में पिछले तीन साल में 43 हजार 460 यूनिट ब्लड जरूरतमंदों को दिया गया. समय पर खून मिलने की वजह से कई लोगों की जान बच गई. इस दौरान इनर व्हील संस्था की अध्यक्ष जेनिडा फ़ारकून, सचिव रुक्मिणी झा ने कहा कि प्रत्येक व्‍यक्‍त‍ि हर तीन माह पर रक्‍तदान कर सकता है. डरने की आवश्यकता नहीं है. यह स्‍वस्‍थ शरीर के लिए भी जरूरी है. इसलिए रक्तदान जरूर करें और दूसरों को भी प्रेरि‍त करें. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-friendly-monsoon-colliery-area-from-farm-barn/">धनबाद

: खेत-खलिहान से रुठा मानसून कोलियरी क्षेत्र पर मेहरबान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही