Search

धनबाद : जेएसएलपीएस की महिलाओं ने ‘संगठन से समृद्धि’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा

Dhanbad : दिल्ली में 18 अप्रैल को आयोजित ‘संगठन से समृद्धि’ कार्यक्रम का धनबाद (Dhanbad)  समाहरणालय के सभागार में  सीधा प्रसारण दिखाया गया. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस)की महिलाओं ने समाहरणालय पहुंचकर प्रसारण को देखा. इसके साथ ही सभी प्रखंड कार्यालयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया. जेएसएलपीएस की डीपीएम रीता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय ने किया था, जिसमें सभी को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सुनने का अवसर मिला. इस कार्यक्रम के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने जोड़ा जाएगा. मौके पर जिला प्रबंधक (अनुश्रवण एवं मूल्यांकन) राजीव कुमार पाण्डेय, जिला प्रबंधक (फाइनेंस) मोबास्सीर कमाल, वाईपी (कौशल) सिद्धि गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp