Search

 
 
 

धनबाद:  अवैध शराब के खिलाफ महुदा की महिलाओं ने किया थाना में प्रदर्शन

 
 Baghmara : बाघमारा (Baghmara) अवैध शराब का कारोबार महुदा में धड़ल्ले से चल रहा है. आमाडीह बस्ती की दर्जनों महिलाओं ने इस कारोबार का विरोध किया है. 21 जुलाई गुरुवार को महिलाएं थाना पहुंची और शराबबंदी को लेकर प्रदर्शन किया. महिलाओं ने महुदा थाना प्रभारी को आवेदन देकर शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. महिलाओं ने बताया कि गांव में महुआ शराब धड़ल्ले से बिक रही है. गांव के लोग शराब पीकर झगड़ा झंझट करते रहते हैं. शराब के कारण लोगों ने काम पर जाना छोड़ दिया है. अब बड़ों को देखकर बच्चे भी शराब पीने लगे हैं. इस पर अतिशीघ्र रोक लगनी चाहिए. शराब के कारण गांव में आये दिन तनाव होता रहता है. अगर शराब पर रोक नहीं लगेगी तो पूरे गांव की महिलाएं सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी. थाना प्रभारी ने आवेदन लेकर अश्वासन दिया कि जल्द ही अवैध शराब विक्रेताओ पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही