Search

 
 
 

धनबाद:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अफसरों को किया गया सम्मानित

 
Dhanbad: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन मीडिया काउंसिल झारखंड/बिहार टीम के प्रमुख सदस्यों द्वारा आज धनबाद जिले में पदस्थापित अलग-अलग विभाग की महिला अधिकारियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. उपायुक्त कार्यालय धनबाद में पदस्थापित जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान,  जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, एसडीओ कोर्ट में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी दीपमाला, खाद्य सुरक्षा एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर सुश्री आदिति सिंह तथा निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम इंदु रानी को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें- बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-chief-shobha-devi-honored-on-the-occasion-of-international-womens-day/35287/">बेरमो:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुखिया शोभा देवी को किया गया सम्मानित

‘नारी में शक्ति अपार और सृष्टि का आधार’

इस अवसर पर पवन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष झारखंड/बिहार इंडियन मीडिया काउंसिल राम प्रमोद सिंह, संगठन मंत्री शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं प्रेम प्रकाश गंगे सरिया सलाहकार ने कहा कि, नारी में शक्ति अपार है. नारी इस सृष्टि का आधार है. नारी का हमेशा सम्मान करो, क्योंकि नारी ही नर के जीवन का सार है. वहीं मीडिया काउंसिल के सदस्यों ने कहा कि, आज के परिवेश में महिलाएं ही इस समाज में हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का एहसास करा रही है. महिलाएं आज के दौर में राजनीतिक, सामाजिक, व्यवसायिक, शैक्षणिक, खेलकूद, पायलट, लोको पायलट तथा युद्ध के क्षेत्र में भी कुशलता पूर्वक कार्य करते हुए इस देश का नाम रोशन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-meeting-organized-under-education-vision-2023/35276/">धनबाद:

एजुकेशन विजन 2023 के तहत बैठक का आयोजन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही