Search

धनबाद :  आरोग्य भारती के हिंदू नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुई महिलाएं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा आरोग्य भारती ने हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को नववर्ष मिलन समारोह का अयोजन किया. इस अवसर पर महिलाएं पथ संचलन करती  गोल्फ ग्राउंड से कला भवन होते हुए खड़ेश्वरी मंदिर पहुंची. पदयात्रा में भगवा ध्वज व हिंदू नववर्ष का बैनर लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं. सभी महिलाओं की साड़ी और पगड़ी ने पूरे वातावरण को भगवामय बना दिया. मंदिर में मां दुर्गा की आरती के साथ भारत माता की आरती भी की गई. भजन, कीर्तन, फूलों की होली, आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. आरोग्य भारती की प्रांत प्रमुख रमा सिन्हा ने कहा कि सनातन संस्कृति में गणित का महत्व है. किस दिन क्या होगा. कब चांद दिखेगा. इन सब की सूचना उन्हें पूर्व में होती है. यह है अपनी वैज्ञानिक संस्कृति, जबकि नववर्ष फर्स्ट जनवरी थोपा गया है. उसे हम धूमधाम से मनाते हैं. परंतु जो सचमुच हमारा अपना नववर्ष है, उसे कहीं ना कहीं विलुप्त होता देखकर राष्ट्र सेविकाओं ने धूमधाम से यह आयोजन किया है. उन्होंने कहा कि हम सभी बहनों ने ठाना है कि भारत के नव वर्ष का आरंभ जो चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन मनाएंगे. इसे सब भूलते चले गए, परंतु आज हम जाग चुके हैं. यह सभी भारतीय को बताना है. महिलाओं में अलख जगा कर हम एक नहीं, दो परिवार में अलख जगाने का कार्य करते हैं. समारोह में अध्यक्ष ममता सिंह, नीतू यादव, संगीता शर्मा , विनीता, डॉक्टर विम्मी, रिंकी, अंजलि प्रसाद, मधु सिंहा, शिवानी लाला, राखी  सिंह, आरती सहाय, अंजलि कल्याणी, रीना देवी, कोशल्या, नीतू तिवारी, आरोग्य भारती प्रांत सह सचिव जयप्रकाश नारायण सिंह, महानगर जिला अध्यक्ष नागेंद्र राय, सचिव सत्यमराय, पी एन सिंह, वाई एन ठाकुर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp