Search

 
 
 

धनबाद : महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए किया करवा चौथ

 
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में 13 अक्टूबर को महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार मनाया. सुहागिन मिहलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा. शाम में सोलह शृंगार कर चौथ माता की पूजा-अर्चना कर अखंड सुहाग की आशीष मांगी. शक्ति मंदिर में शाम चार बजे से ही सुहागिन महिलाएं सुहाग थाल लेकर पहुंचने लगीं. मंदिर में दस समूह में पूजा हुई. हर समूह में 40 महिलाएं थीं. मारवाड़ी, पंजाबी समेत अन्य समाज की सुहागिनों ने अपने घरों व मंदिरों में विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा की. कई जगहों पर  सामूहिक पूजा हुई. कथावाचक जानकी शर्मा ने माता रानी के जैकारे के साथ पूजा प्रारंभ की. सुहागिनों ने चौथ माता का आवाहन कर भक्ति भाव से पूजा की. चांद निकलने पर चांद को अर्ध्य देकर पति का चेहरा चलनी में देखकर पति के हाथों जल ग्रहण कर सुहागिनों ने व्रत तोड़ा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-your-government-executes-2160-cases-at-your-doorstep/">धनबाद

: आपकी सरकार आपके द्वार में 2160 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही