Search

 
 
 

धनबाद: गोपालीचक में मुआवजा व नियोजन को लेकर महिलाओं ने दिया धरना

 

असामाजिक तत्वों ने दी धमकी, विरोध करने पर सभी भागे 

Putki: गोपालीचक नए पैच - 2 में रविवार 27 अगस्त को आउट्सॉर्सिंग कंपनी का कोयला खनन काम चालू होते ही जानकी देवी व नीतू रजवार के नेतृत्व में 17 नम्बर के ग्रामीणों व महिलाओं ने मुआवजा व नियोजन की मांग करते हुए काम को रोक दिया व धरना पर बैठ गए असामाजिक तत्वों द्वारा धरना ख़त्म करने की धमकी दी. परंतु  महिलाओं के विरोध पर सभी भाग खड़े हुए. महिलाओं ने कहा कि जब 17 नम्बर के जंगलों में पेड़ कट रहा था तो बीसीसीएल ने वादा किया था कि नियोजन व घर के लिये ज़मीन दी जायेगी. मगर वादा पूरा नहीं किया गया. जब तक नियोजन व मुआवजा नहीं मिलता है, विरोध करते रहेंगे. साथ ही काम भी होने नही देंगे. बीसीसीएल अपने गुंडों को भेज कर धमकी के जरिये धरना ख़त्म करना चाह रहा. मगर कोई अधिकारी अभी तक वार्ता करने नहीं आया है. मौक़े पर अनिता देवी,  मुन्नी देवी,  रूबी देवी, प्रीतम देवी, सुहागी देवी,  सुभद्रा देवी,  मीरा देवी,  उर्मिला देवी,  मालती देवी,  रीता देवी,  बेलुन देवी, चेतन देवी,  नैना देवी,  शेमपूल देवी व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही